MHT CET Result 2024: एमएचटी सीईटी रिजल्ट कल होगा जारी, cetcell.mahacet.org से कर सकेंगे चेक
Saurabh Pandey | June 15, 2024 | 08:29 PM IST | 1 min read
एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2024 के माध्यम से छात्रों को इंजीनियरिंग और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।
नई दिल्ली : महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल कल यानी 16 जून को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) और भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (पीसीबी) के लिए एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2024 जारी करेगा। जो छात्र एमएचटी सीईटी पीसीबी और पीसीएम परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org के माध्यम से एमएचटी सीईटी रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
एमएचटी सीईटी परिणाम 2024 शाम 6 बजे घोषित किया जाएगा। एमएचटी सीईटी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2024 के माध्यम से छात्रों को इंजीनियरिंग और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। पीसीबी ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 अप्रैल को और पीसीएम ग्रुप के लिए 2, 3, 4, 9, 10, 11, 15, 16 और 17 मई के बीच आयोजित की गई थी।
MHT CET Result 2024: स्कोरकार्ड डिटेल
एमएचटी सीईटी 2024 स्कोरकार्ड में अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के साथ प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों का विवरण शामिल है। एमएचटी सीईटी 2024 स्कोरकार्ड पर निम्नलिखित डिटेल देख सकते हैं-
- उम्मीदवार का नाम
- विषयवार प्रतिशत स्कोर
- समग्र प्रतिशत स्कोर
- ऑल इंडिया रैंक
- योग्यता स्थिति
- माता - पिता का नाम
- आवेदन संख्या
- विषय
- वर्ग
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा