MHT CET Answer Key 2024: एमएचटी सीईटी आंसर की पीसीबी, पीसीएम ग्रुप के लिए जारी; डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 21, 2024 | 05:29 PM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी आंसर की 2024 के खिलाफ उम्मीदवारों को 22 मई से 26 मई तक आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है।
Know your admission chances with the MHT CET 2026 College Predictor based on domicile, caste, home university region & expected exam scores.
Try Nowनई दिल्ली: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र ने पीसीएम और पीसीबी दोनों ग्रुप के लिए आज यानी 21 मई को एमएचटी सीईटी आंसर की 2024 जारी कर दी है। एमएचटी सीईटी 2024 उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर देख सकते हैं।
MHT CET 2026: MHTCET College Predictor
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
Admission Alert : ITM Skills University
उम्मीदवार अपनी लॉगिन आईडी का उपयोग करके एमएचटी सीईटी उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। एमएचटी सीईटी पीसीबी ग्रुप एग्जाम 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जबकि पीसीएम समूह के लिए परीक्षा का आयोजन 2 मई से 16 मई तक किया गया था।
MHT CET Answer Key 2024: आपत्ति दर्ज कराने का समय
एमएचटी सीईटी 2024 पीसीबी आंसर की और एमएचटी सीईटी 2024 पीसीएम उत्तर कुंजी के खिलाफ छात्रों को चुनौती दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है:
- पीसीबी ग्रुप के लिए 22 मई से 24 मई 2024 तक कैंडिडेट चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
- पीसीएम ग्रुप के लिए 24 मई से 26 मई 2024 तक अभ्यर्थी आपत्तियां उठा सकते हैं।
कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “एमएचटी सीईटी एग्जाम 2024 की उत्तर पुस्तिका और उम्मीदवारों द्वारा हल किए गए प्रश्न पत्र संबंधित छात्रों की लॉगिन आईडी पर जारी किए गए हैं।” एमएचटी सीईटी 2024 स्कोर के माध्यम से छात्र भाग लेने वाले संस्थानों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।
उम्मीदवारों को एमएचटी सेट 2024 आंसर की के विरुद्ध आपत्तियां उठाने के लिए प्रति प्रश्न 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। प्राप्त चुनौतियों की जांच के बाद एमएचटी सीईटी फाइनल आंसर की 2024 जारी की जाएगी। एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2024 अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर घोषित किया जाएगा।
MHT CET 2024 Answer key: कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों का उपयोग करके पीसीबी और पीसीएम ग्रुप के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- उम्मीदवार पंजीकरण पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- अपने डैशबोर्ड पर उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच