MH CET 3-Year LLB Result: एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी रिजल्ट cetcell.mahacet.org पर जारी, इन स्टेप्स करें चेक
Santosh Kumar | May 3, 2024 | 05:14 PM IST | 2 mins read
MH CET 3rd-Year LLB Result की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। एमएएच ने परिणाम से संबंधित पोर्टल पर एक अधिसूचना जारी किया है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस सेल, महाराष्ट्र ने एलएलबी 3-वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित एमएच सीईटी लॉ परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी परिणाम एमएच की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर देख सकते हैं। महाराष्ट्र सेल ने इससे पहले परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी, जिसकी अधिसूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है।
MH CET 3rd-Year LLB Result की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। एमएएच ने परिणाम से संबंधित पोर्टल पर एक अधिसूचना जारी किया है। जारी नोटिस में लिखा है कि उम्मीदवारों को एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अकाउंट में लॉगिन करना होगा।
बता दें कि एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी प्रवेश परीक्षा 12 और 13 मार्च को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 से 11 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 से 4 बजे के बीच आयोजित की गई।
राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा सेल, महाराष्ट्र ने परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है। एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2024 अनंतिम उत्तर कुंजी पर कुल 105 आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनमें से 35 को स्वीकार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की गई। उम्मीदवारों को 3 अप्रैल, 2024 तक एमएच सीईटी कानून 2024 अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज करने की अनुमति दी गई थी।
Also read MH CET 3-Year LLB Final Answer Key: एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी फाइनल आंसर-की जारी
MAH 3-year LLB CET Result 2024: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से MAH 3-year LLB CET Result 2024 आसानी से चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- Homepage पर दिए गए 'CETs' टैब पर क्लिक करें और 2024-25 चुनें।
- नया पेज खुलेगा, यहां पोर्टल पर पंजीकृत ईमेल आईडी, पासवर्ड दर्ज करें।
- MAH 3-year LLB CET Scorecard स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें अपने अंको की जांच करें और परिणाम डाउनलोड करें।
अगली खबर
]CBSE Board Result 2024: सीबीएसई 10वीं, 12वीं के नतीजे 20 मई के बाद होंगे जारी, आधिकारिक पोर्टल से मिली जानकारी
यह जानकारी सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे वे रिजल्ट से जुड़े अपडेट बोर्ड की वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी