MH 3-year LLB CAP Counselling 2024: एमएच एलएलबी 3-वर्षीय सीएपी पंजीकरण का कल आखिरी मौका, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | July 23, 2024 | 04:42 PM IST | 1 min read
एमएएच एलएलबी 3-वर्षीय CET 2024 प्रवेश परीक्षा महाराष्ट्र के राज्य कॉमन एडमिशन टेस्ट सेल द्वारा 3-वर्षीय पूर्णकालिक स्नातक लॉ डिग्री पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में नामांकन के लिए आयोजित की जाती है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल कल यानी 24 जुलाई को एमएएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट llb3cap24.mahacet.org पर जाकर कॉमन एडमिशन प्रोसेस (सीएपी) के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए एमएच एलएलबी 3-वर्षीय सीएपी पंजीकरण 2024 की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
सामान्य श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। हालांकि, अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) को ऑनलाइन मोड के माध्यम से पंजीकरण शुल्क के रूप में 5,000 रुपये जमा करने होंगे।
एमएएच एलएलबी 3-वर्षीय CET 2024 प्रवेश परीक्षा महाराष्ट्र के राज्य कॉमन एडमिशन टेस्ट सेल द्वारा 3-वर्षीय पूर्णकालिक स्नातक लॉ डिग्री पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में नामांकन के लिए आयोजित की जाती है। मुंबई में राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए परीक्षा आयोजित की गई है।
MH 3-year LLB CAP Counselling 2024: जरूरी दस्तावेज
एमएच एलएलबी 3-वर्षीय सीएपी पंजीकरण 2024 के लिए प्रमुख दस्तावेज की डिटेल्स नीचे है-
- पासपोर्ट साइज फोटो (जेपीजी फॉर्मेट, 20KB से 50KB)
- स्कैन किए गए हस्ताक्षर (जेपीजी फॉर्मेट, 10KB से 20KB)
- कक्षा 10 की मार्कशीट
- कक्षा 12 की मार्कशीट या समकक्ष
- डिग्री मार्कशीट
- ऑनलाइन CET आवेदन पत्र
- एमएएच एलएलबी 3-वर्षीय सीईटी स्कोरकार्ड
- निवास प्रमाण पत्र या स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र या जन्म प्रमाण पत्र या समुदाय, मूल निवासी और जन्म तिथि प्रमाण पत्र
Also read MAH MCA CAP Counselling 2024: एमएएच एमसीए सीएपी काउंसलिंग पंजीकरण की तिथि 27 जुलाई तक बढ़ी
MAH LLB 3-year CAP 2024: आवेदन प्रक्रिया
एमएएच एलएलबी 3-वर्षीय सीएपी 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट llb3cap24.mahacet.org पर जाएं।
- ‘नए उम्मीदवार पंजीकरण’ लिंक पर क्लिक करें।
- MAH LLB 3-वर्षीय CET पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें
- आवेदन पत्र भरें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें