Medical Student Suicide: महाराष्ट्र के एक मेडिकल कॉलेज में पीजी छात्र ने की आत्महत्या, विभाग प्रमुख निलंबित
Press Trust of India | September 30, 2025 | 10:39 AM IST | 2 mins read
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कोई ‘सुसाइड नोट’ नहीं मिला। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में स्थित एक मेडिकल कॉलेज के 30-वर्षीय पोस्ट-ग्रेजुएट छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कनिष्ठ चिकित्सकों ने संस्थान के 'बालरोग विभाग' के प्रमुख पर मृतक छात्र का मानसिक उत्पीड़न और अपमान करने का आरोप लगाया और सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई।
लोनी थाने के सहायक निरीक्षक कैलाश वाघ ने बताया कि तेलंगाना के रहने वाले डॉ. विनोद कुमार गौड़ को शनिवार को उनके साथियों ने छात्रावास में फंदे से लटका पाया। उन्होंने कहा, “घटनास्थल पर कोई ‘सुसाइड नोट’ (आत्महत्या से पहले लिखा गया पत्र) नहीं मिला। हमने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।”
डॉ. विनोद कुमार गौड़ कथित रूप से प्रावरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के छात्रावास के कमरे में फंदे से लटके पाए गए थे। प्रावरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने एक पत्र में कहा कि उसने जांच समिति का गठन किया है और विभाग प्रमुख को निलंबित कर दिया गया है।
पत्र में कहा गया, ‘‘हम डॉ. गौड़ की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। हम इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर प्रसारित संदेशों से अवगत हैं। हालांकि हम व्यक्त की गई भावनाओं और चिंताओं को समझते हैं, फिर भी हम सभी से आग्रह करते हैं कि वे जल्दबाजी में निष्कर्ष तक पहुंचने से बचें। ऐसे संदेश जो "इरादतन" हैं, परिजनों को कष्ट पहुंचा सकते हैं और जांच में बाधा डाल सकते हैं।”
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट
http://www.aasra.info/
की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के
हेल्पलाइन
नं
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच