MCC NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग स्पेशल स्ट्रे राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी
Santosh Kumar | December 23, 2025 | 10:34 AM IST | 1 min read
जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट की गई हैं, उन्हें अब 24 से 31 दिसंबर को शाम 5 बजे तक अलॉट किए गए कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने आज नीट यूजी 2025 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकते हैं। इस स्पेशल स्ट्रे राउंड में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कोर्स की बची हुई सीटों के लिए सीट अलॉटमेंट किया गया। नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध हैं और इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, अलॉट किया गया कॉलेज और कोर्स की जानकारी शामिल है।
जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट की गई हैं, उन्हें अब 24 से 31 दिसंबर के बीच अलॉट किए गए कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्टिंग के दौरान डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन और एडमिशन की फॉर्मेलिटीज पूरी करना जरूरी है।
रिपोर्ट न करने पर सीट कैंसिल हो सकती है और सिक्योरिटी डिपॉज़िट भी जब्त हो सकता है। नीट यूजी 2025 काउंसलिंग स्पेशल स्ट्रे राउंड 18 दिसंबर को शुरू हुआ, जिसमें रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 18 से 21 दिसंबर तक हुई।
नतीजों में कोई भी गड़बड़ी होने पर आज दोपहर 12 बजे तक mccresultquery@gmail.com पर ईमेल के ज़रिए डीजीएचएस के एमसीसी को तुरंत रिपोर्ट की जा सकती है, जिसके बाद प्रोविजनल नतीजों को 'फाइनल' माना जाएगा।
प्रोविजनल रिजल्ट केवल सांकेतिक है और इसमें बदलाव हो सकता है। उम्मीदवार प्रोविजनल रिजल्ट में अलॉटेड सीट पर किसी भी अधिकार का दावा नहीं कर सकते हैं और प्रोविजनल रिजल्ट को कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती है।
अगली खबर
]GPAT 2026 Notification: जीपैट एग्जाम डेट natboard.edu.in पर घोषित, आवेदन आज से होगा शुरू, जानें लास्ट डेट
जीपैट 2026 कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट 7 मार्च, 2026 को होगा, जबकि एप्लीकेशन प्रोसेस आज शाम 5 बजे से शुरू होगा। पात्र उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल