NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, mcc.nic.in से करें आवेदन
Santosh Kumar | September 20, 2024 | 06:10 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने आज यानी 20 सितंबर 2024 से राउंड 1 के लिए नीट पीजी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण शुरू कर दिया है। पात्र अभ्यर्थी एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 के लिया आवेदन प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor
NEET PG Companion: NEET PG One to One Counselling guidnace with Industry experts
नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में नीट पीजी रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
इसके बाद उम्मीदवारों को चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा, जहां वे वरीयता क्रम में अपने पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन करेंगे। नीट पीजी 2024 का सीट आवंटन परिणाम उम्मीदवार की रैंक, वरीयता और सीट उपलब्धता के आधार पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
MCC NEET PG Counselling 2024: ये अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे
जारी नोटिस के अनुसार, नीट पीजी 2023 काउंसलिंग समाप्त हो गई है, जिसमें चार राउंड और एक स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल था। जिन उम्मीदवारों को इन राउंड में सीटें मिलीं, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट नहीं की, वे नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए पात्र नहीं होंगे।
समिति ने उन अभ्यर्थियों की सूची जारी की है, जिन्हें स्ट्रे वैकेंसी और स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में सीटें मिलीं, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट नहीं की। नोटिस में कहा गया है कि ऐसे अभ्यर्थियों को पीजी काउंसलिंग 2024 के पहले राउंड की सीट प्रोसेसिंग से पहले ही बाहर कर दिया जाएगा।
Also read NEET PG 2024 Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS को लगाई फटकार, 3 दिन पहले परीक्षा पैटर्न बदलना गलत
NEET PG 2024 Counselling: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘PG Medical’ लिंक पर क्लिक करें।
- यहां 'New Registration 2024' लिंक को ओपन करें।
- यहां स्क्रीन पर पूछे गए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल