NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 पंजीकरण डेट 22 जनवरी तक बढ़ी, शेड्यूल जानें
Saurabh Pandey | January 20, 2025 | 05:59 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड 7 फरवरी, 2025 से शुरू होगा। स्ट्रे वैकेंसी राउंड परिणाम 14 फरवरी, 2025 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को 28 फरवरी, 2025 से पहले आवंटित कॉलेज को रिपोर्ट करना होगा।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने कटऑफ परसेंटाइल में कमी के बाद नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 शेड्यूल को एक बार फिर से संशोधित किया है। अब उम्मीदवार NEET PG राउंड 3 काउंसलिंग के लिए 22 जनवरी तक पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से संशोधित शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
जिन उम्मीदवारों को पहले ही सीटें आवंटित की जा चुकी हैं और वे आवंटित सीटों से इस्तीफा देना चाहते हैं, वे दी गई अवधि के भीतर ऐसा कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा खाली की गई सीटों को एमसीसी द्वारा राउंड 3 सीट आवंटन में शामिल किया जाएगा।
NEET PG Counselling 2024: संशोधित शेड्यूल
एमसीसी शेड्यूल के अनुसार, नीट पीजी काउंसलिंग परिणाम 25 जनवरी, 2025 को घोषित किए जाएंगे। चॉइस लॉकिंग सुविधा 22 से 23 जनवरी, 2025 तक उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को 3 फरवरी, 2025 तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। संस्थानों द्वारा उम्मीदवारों का सत्यापन 4 और 5 फरवरी, 2025 के बीच किया जाएगा।
नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड 7 फरवरी, 2025 से शुरू होगा। स्ट्रे वैकेंसी राउंड परिणाम 14 फरवरी, 2025 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को 28 फरवरी, 2025 से पहले आवंटित कॉलेज को रिपोर्ट करना होगा।
NEET PG Counselling 2024: जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- नीट पीजी प्रवेश पत्र
- नीट पीजी रिजल्ट
- एमबीबीएस/बीडीएस वोकेशनल परीक्षाओं की मार्कशीट
- एमबीबीएस/बीडीएस डिग्री प्रमाणपत्र
- इंटर्नशिप समापन प्रमाणपत्र
- एमसीआई द्वारा जारी पंजीकरण प्रमाणपत्र
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र
- वैध आईडी प्रमाण
- जाति प्रमाणपत्र
- विकलांगता प्रमाणपत्र
Also read NEET PG Cut-off 2024: एमसीसी ने नीट पीजी कट-ऑफ प्रतिशत घटाया, कैटेगरीवाइज पर्सेंटाइल जानें
एमसीसी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि इस्तीफा विंडो फिर से खोली जा रही है और 22 जनवरी, 2025 दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जिन उम्मीदवारों को राज्यों के माध्यम से सीटें आवंटित की गई हैं, और अपनी अखिल भारतीय सीट से इस्तीफा देना चाहते हैं तो वे निर्धारित समय के भीतर ऐसा कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों द्वारा रिक्त की गई सीटें अखिल भारतीय योग्यता और पसंद के अनुसार एमसीसी द्वारा आवंटन के लिए राउंड 3 की सीट मैट्रिक्स में शामिल की जाएंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल