MANIT Bhopal के हॉस्टल में खाना खाने से दो दर्जन से ज्यादा छात्र बीमार, फूड सेफ्टी टीम ने की जांच
Santosh Kumar | April 14, 2025 | 01:59 PM IST | 1 min read
छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित खराब गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त की, लेकिन प्रशासन से बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई बदलाव नहीं हुआ।
नई दिल्ली: मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) भोपाल के छात्रावास मेस में शनिवार (12 अप्रैल) को खाना खाने से कई छात्र बीमार हो गए। संस्थान के सूत्रों ने बताया कि खाना खाने से बीमार हुए दो दर्जन से ज़्यादा छात्रों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस संबंध में मैनिट के निदेशक प्रोफेसर केके शुक्ला ने कहा, "मैंने 'चीफ़ वार्डन' और डॉक्टर से बात की है।
निदेशक ने बताया कि कुछ छात्र डायरिया से पीड़ित थे। डॉक्टरों ने उन्हें संस्थान में ही दवाइयां दीं। पांच-सात छात्र जो बहुत कमजोर महसूस कर रहे थे, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब वे सभी वापस आ गए हैं।
MANIT Bhopal News: निदेशक को मामले की जानकारी नहीं
निदेशक प्रोफेसर केके शुक्ला ने कहा कि वे शहर से बाहर थे इसलिए उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल मैनिट के अधिकारी ही कारण बता सकते हैं क्योंकि कई लोगों ने खाना खाया था लेकिन कुछ ही बीमार हुए।
प्रभावित छात्रों में से ज़्यादातर छात्र प्रथम वर्ष के छात्र थे। उन्हें उल्टी, पेट दर्द और सिर दर्द जैसी समस्याएं थीं, जिसके कारण उन्हें निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। मैनिट के पीआरओ राहुल तिवारी ने बताया कि कुछ छात्रों ने पेट दर्द की शिकायत की।
छात्रावास के भोजन की खराब गुणवत्ता
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीआरओ ने कहा कि छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित खराब गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त की थी और प्रशासन से बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ।
अधिकारियों ने कल देर रात बताया कि बीमार हुए सभी छात्र फिलहाल स्थिर हैं। घटना के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने छात्रावास के मेस का निरीक्षण किया और विश्लेषण के लिए खाद्य पदार्थ के नमूने एकत्र किए।
इनपुट-पीटीआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा