Maharashtra SSC, HSC Supplementary Date Sheet 2024: महाराष्ट्र कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री डेट शीट जारी
Abhay Pratap Singh | June 5, 2024 | 02:43 PM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र राज्य बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षाएं दो पालियों में 3-3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने कक्षा 10वीं (SSC) और कक्षा 12वीं (HSC) के लिए महाराष्ट्र पूरक परीक्षा तिथि 2024 जारी कर दी है। जारी शेड्यूल के अनुसार, महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा 16 जुलाई से शुरू होगी।
महाराष्ट्र राज्य बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की पूरक परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक किया जाएगा।
महाराष्ट्र कक्षा 10 वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 का आयोजन 16 जुलाई 30 जुलाई तक किया जाएगा। वहीं, महाराष्ट्र कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा 16 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सप्लीमेंट्री टाइम टेबल देख सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम 2024 के अनुसार, महाराष्ट्र कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 14,84,441 (94.56%) छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा 2024 में 13,29,684 (93.37%) विद्यार्थी सफल हुए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 27 मई को और महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 21 मई को घोषित किया गया था।
महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी, एचएससी परिणाम 2024 में सफल होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक हासिल करने की आवश्यकता थी। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट महाराष्ट्र बोर्ड सप्लीमेंट्र परीक्षा 2024 में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें।
Maharashtra Class 10, 12 supplementary exams 2024: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर कैंडिडेट महाराष्ट्र बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम टाइम टेबल 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
- महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री टाइम टेबल लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार सप्लीमेंट्री डेट शीट 2024 देख सकते हैं।
- उम्मीदवार इसे जांचें और पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें