महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने की 'संपर्क स्मार्ट शाला' योजना की शुरुआत, सिंधुदुर्ग के 150 स्कूल होंगे अपग्रेड
Abhay Pratap Singh | February 12, 2024 | 04:39 PM IST | 1 min read
राज्य सरकार के शिक्षा अधिकारी कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर अपग्रेड स्कूलों की निगरानी करेंगे।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने सिंधुदुर्ग जिले में 'संपर्क स्मार्ट शाला स्मार्ट ब्लॉक' कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सभी सरकारी स्कूलों को स्मार्ट उपकरणों और गैजेट्स के साथ अपग्रेड किया जाएगा। सिंधुदुर्ग जिले के करीब 5000 छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
'संपर्क स्मार्ट शाला स्मार्ट ब्लॉक' कार्यक्रम के तहत राज्य के सिंधुदुर्ग जिले में 150 सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। वहीं, प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को स्मार्ट शिक्षाशास्त्र में प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही भाषा और गणित सिखाने के लिए स्कूल नवीन टीएलएम से सुसज्जित होंगे।
राज्य के शिक्षा मंत्री केसरकर ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि राज्य में इतने बड़े पैमाने पर कार्यक्रम शुरू होते देखकर खुशी हो रही है। संपर्क फाउंडेशन की विशेषज्ञता और समर्पण के साथ मुझे विश्वास है कि यह सफल होगा। सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी, डोडामार्ग, वेंगुरला ब्लॉक के लगभग 5,000 बच्चे इस विशेष कार्यक्रम से लाभान्वित होंगे।
बता दें कि इस कार्यक्रम के तहत संपर्क फाउंडेशन द्वारा स्कूलों में ऐसे टेलीविजन स्थापित किए जाएंगे, जिसमें कक्षा केजी से 5 तक के लिए पाठ योजनाएं, वीडियो, वर्कशीट, गेमिफाइड मूल्यांकन, गाने और एससीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के साथ मैप की गई कहानियां होंगी।
इन संसाधनों को राज्य पाठ्यक्रम के साथ संरेखित करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया, जिसे विषयों और ग्रेड स्तरों के आधार पर व्यवस्थित किया गया है। वहीं, राज्य सरकार के शिक्षा अधिकारी कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए स्मार्टशाला की निगरानी करेंगे।
संपर्क फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नायर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के अन्य राज्यों में भी पहले से ही संपर्क स्मार्टशाला के अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। स्मार्ट क्लासरूम शिक्षकों को इंटरैक्टिव लर्निंग के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने और उनके साथ जुड़ने में मदद करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी