Badlapur School Case: ठाणे कोर्ट ने यौन शोषण मामले के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Press Trust of India | August 26, 2024 | 07:07 PM IST | 1 min read
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक निजी स्कूल में अटेंडेंट है। अधिकारी ने बताया कि अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के बदलापुर में कथित यौन उत्पीड़न मामले में कल्याण कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दरअसल, बदलापुर के एक स्कूल में चौथी क्लास की 2 नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। इसके बाद गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी निजी स्कूल में अटेंडेंट है। पुलिस हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कल्याण में मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अधिकारी ने बताया कि अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया और जेल भेज दिया।
संबंधित घटनाक्रम में, स्कूल प्रबंधन के कुछ सदस्यों को मामले में आरोपी बनाया गया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बिना अधिक जानकारी दिए बताया कि आरोपी, जो इस महीने की शुरुआत में जिस स्कूल में घटना हुई थी, वहां अटेंडेंट के तौर पर काम कर रहा था, उसे 17 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी ने स्कूल के शौचालय में दो किंडरगार्टन लड़कियों के साथ यौन शोषण किया। पिछले हफ्ते, स्कूली बच्चों के गुस्साए अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने बदलापुर स्टेशन पर 10 घंटे तक रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया और घटना का विरोध करने तथा आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर स्थानीय स्कूल की इमारत में तोड़फोड़ की।
विरोध प्रदर्शनों के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने घटना की जांच के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आरती सिंह की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की घोषणा की। विरोध प्रदर्शनों के दौरान रेलवे स्टेशन और बदलापुर के अन्य हिस्सों में पथराव में कम से कम 25 पुलिसकर्मी घायल हो हुए थे।
अगली खबर
]MHT CET CAP 2024 Counselling: एमएचटी सीईटी सीएपी राउंड 2 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
जिन उम्मीदवारों ने एमएचटी सीईटी सीएपी 2024 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट fe2024.mahacet.org के माध्यम से सीट अलॉटमेंट परिणाम देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार