MAH MCA CET Counselling 2024: एमएएच एमसीए सीईटी काउंसलिंग पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 जुलाई तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | July 15, 2024 | 10:08 PM IST | 1 min read
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर MAH MCA CET 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट सीईटी सेल ने MAH MCA CET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। संशोधित तिथियों के अनुसार, अब उम्मीदवार महाराष्ट्र एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 काउंसलिंग के लिए आखिरी तिथि 21 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर MAH MCA CET 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म लास्ट डेट या उससे पहले भर सकते हैं। इससे पहले, महाराष्ट्र एमसीए सीईटी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 जुलाई थी।
संशोधित MAH MCA CET 2024 काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, दस्तावेजों का सत्यापन और आवेदन पत्र की पुष्टि 22 जुलाई को की जाएगी। प्रोविजनल एमएएच एमसीए सीईटी 2024 मेरिट सूची 24 जुलाई को जारी होगी। इसके बाद, MAH MCA CET 2024 अंतिम मेरिट सूची 29 जुलाई को घोषित की जाएगी।
अभ्यर्थी 27 जुलाई शाम 5 बजे तक अपने लॉगिन पोर्टल के माध्यम से प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में सुधार को लेकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आवेदन सुधार के लिए अभ्यर्थी को आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
इसके बाद, शिकायत की स्वीकृति या अस्वीकृति की स्थिति, नवीनतम रसीद अभ्यर्थी के लॉगिन में उपलब्ध होगी। जिन अभ्यर्थियों ने शारीरिक जांच का विकल्प चुना है, उन्हें अपनी शिकायतों के समाधान के लिए सुविधा केंद्र (FC) पर जाना होगा। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MAH MCA CET Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
एमएएच एमसीए सीईटी 2024 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- एमएएच एमसीए सीईटी 2024 स्कोर कार्ड
- एमएएच एमसीए सीईटी 2024 एडमिट कार्ड
- कक्षा 10 की मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट
- कक्षा 12 की मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट
- स्नातक डिग्री की मार्कशीट (सभी सेमेस्टर)
- प्रोविजनल सर्टिफिकेट
- स्थानांतरण प्रमाणपत्र
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाणपत्र
- राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- वैध फोटो पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/ मतदाता पहचान पत्र/ पासपोर्ट आदि)
- हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज की फोटो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा