MAH MBA CET Result 2024: एमएएच एमबीए सीईटी रिजल्ट cetcell.mahacet.org पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 16, 2024 | 07:52 AM IST | 2 mins read
एमएएच एमबीए सीईटी परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने आज यानी 16 मई को एमएएच एमबीए सीईटी 2024 परिणाम घोषित कर दिया है। एमएएच एमबीए सीईटी 2024 प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाकर एमएएच एमबीए सीईटी 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एमएएच एमबीए सीईटी परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एमबीए सीईटी स्कोरकार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, कुल अंक, परीक्षा में प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और सहित अन्य विवरण दिया गया है।
एमएएच एमबीए सीईटी 2024 का आयोजन 9, 10 और 11 मार्च को किया गया था। एमबीए, एमएमएस सीईटी परीक्षा के लिए कुल 1,30,927 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,12,209 स्टूडेंट परीक्षा में उपस्थित हुए थे। इस वर्ष, 85.7 प्रतिशत कैंडिडेट एमएएच एमबीए सीईटी 2024 में उपस्थित हुए थे।
Also read MAH 5-year LLB CET 2024: एमएएच 5-वर्षीय एलएलबी प्रवेश परीक्षा की तारीख बदली, 30 मई को होगा एग्जाम
कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र द्वारा उम्मीदवारों के लिए बाद में एक प्रोविजनल मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। एमएएच एमबीए सीईटी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश के लिए एमएएच एमबीए काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन कर सकेंगे। एमबीए सीईटी स्कोर के आधार पर कॉलेज कट-ऑफ जारी करेंगे।
एमएएच एमबीए सीईटी 2024 की उत्तर कुंजी 1 अप्रैल को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 3 अप्रैल तक प्रोविजन आंसर की के खिलाफ आपत्ती दर्ज करने की अनुमति दी गई थी। एमएएच एमबीए सीईटी रिजल्ट 2024 अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर घोषित किया गया है। एमएएच एमबीए सीईटी 2024 एंट्रेंस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं था।
MAH MBA CET result 2024: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें?
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए एमएएच एमबीए सीईटी परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाएं।
- उम्मीदवार पंजीकरण 2024-25 लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- अपनी प्रोफाइल में एमबीए सीईटी स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एमएएच एमबीए सीईटी 2024 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी