मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर कागजों पर भोजन परोसने के मामले में प्रभारी प्राचार्य निलंबित
Press Trust of India | January 30, 2026 | 05:37 PM IST | 1 min read
आधिकारिक आदेश के मुताबिक प्रभारी प्राचार्य सुशील कुमार त्रिपाठी को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मैहर जिले में एक स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों को रद्दी कागज और किताब के पन्नों पर मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) परोसे जाने के मामले में 30 जनवरी को प्रभारी प्राचार्य सुशील कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
रीवा संभाग के आयुक्त बीएस जामोद की ओर से जारी आदेश में कहा गया, “मैहर जिले में शासकीय उच्च विद्यालय भटिगंवा के प्रभारी प्राचार्य सुशील कुमार त्रिपाठी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल में आयोजित विशेष भोज कार्यक्रम में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।”
यह मामला जिले के भटिगंवा स्थित शासकीय उच्च विद्यालय का है, जहां गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों को विशेष मध्याह्न भोजन के नाम पर थाली या पत्तल नहीं बल्कि रद्दी कॉपी और किताबों के फटे पन्नों पर हलवा और पूड़ी परोसी गई थी। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया था।
वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता था कि छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में जमीन पर बैठे हैं और उनके सामने न कोई थाली है, न पत्तल। वीडियो में दिख रहा था कि बच्चों के सामने पुरानी कॉपियों और किताबों के पन्ने फाड़कर बिछाए गए हैं और इन्हीं पर उन्हें हलवा और पूड़ी परोसी गई है तथा बच्चे उसी कागज पर खाना खा रहे हैं।
इसके बाद मैहर की जिलाधिकारी रानी बाटड ने इस घटना का संज्ञान लेकर जांच करने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। आधिकारिक आदेश के मुताबिक प्रभारी प्राचार्य सुशील कुमार त्रिपाठी को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच