Lucknow University PG Admission 2024: लखनऊ यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन lkouniv.ac.in पर शुरू, 10 जून लास्ट डेट
Saurabh Pandey | April 8, 2024 | 07:01 PM IST | 1 min read
लखनऊ यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, लखनऊ विश्वविद्यालय में एमए कार्यक्रम के लिए 35 विषयों में 2126 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
नई दिल्ली : लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातकोत्तर और स्नातकोत्तर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यूनिवर्सिटी में 73 विषयों की 5,062 सीटों पर दाखिले होंगे।
इसके अलावा, मास्टर्स (पीजी), पीजी मैनेजमेंट प्रोग्राम, एम.एड., बी.पी.एड., एम.पी.एड., एलएलएम और एलएलबी सहित पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2024 तक है।
Lucknow University PG Admission 2024 सीटों की संख्या
लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एमए कार्यक्रम के लिए 35 विषयों में 2126 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। एमबीए प्रोग्राम के लिए 640 सीटें भरी जाएंगी। इसके अलावा एमएससी के 20 विषयों में 867 सीटें, आचार्य की 20 सीटें और लाइब्रेरी साइंस की 65 सीटें हैं। एमकॉम वाणिज्य में कुल 360 सीटें हैं।
Also read COMEDK UGET 2024: कॉमेडके यूजीईटी आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी; अभ्यर्थियों ने की थी मांग
आवेदन शुल्क
लखनऊ विश्वविद्यालय एडमिशन 2024 पोस्ट-ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एमबीए जैसे पीजी प्रबंधन पाठ्यक्रमों के लिए एमटीटीएम, एम.एड., एमपीएड., और बी.पी.एड., आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी के लिए 1600 रुपये और एससी/एसटी के लिए 800 रुपये होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी