Nursing Student Rape Case:: लखनऊ के मेडिकल संस्थान में छात्रा से रेप के आरोप में इंटर्न डॉक्टर पर केस दर्ज
Press Trust of India | January 2, 2026 | 12:34 PM IST | 1 min read
पीड़िता ने बताया कि शादी करने का दबाव डालने पर आरोपी ने सोशल मीडिया पर उसकी निजी तस्वीरें लीक करने की धमकी भी दी।
नई दिल्ली: लखनऊ पुलिस ने शादी का झांसा देकर नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में शहर के कैसरबाग क्षेत्र स्थित सरकारी मेडिकल संस्थान के एक प्रशिक्षु डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इंटर्न पर पीड़िता की निजी तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देने का भी आरोप लगा है।
पुलिस उपायुक्त विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि नर्सिंग छात्रा ने कैसरबाग थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी करने का दबाव डालने पर आरोपी ने मना कर दिया और सोशल मीडिया पर उसकी निजी तस्वीरें लीक करने की धमकी दी।
Also read यौन शोषण मामलों पर रोक लगाने के लिए स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन’ पाठ्यक्रम की आवश्यकता - भाजपा सांसद
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार आरोपी मेडिकल संस्थान में प्रशिक्षु है। उसकी तलाश की जा रही है। छात्रा का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाएगा एवं मामले की जांच की जा रही है। पिछले पखवाड़े में इसी संस्थान में यह इस तरह का दूसरा मामला सामने आया है।
इससे पहले, पश्चिम बंगाल के एक डॉक्टर ने एक साथी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया गया था कि उसे 'लव-जिहाद' में फंसाया गया और शादी से पहले धर्म बदलने के लिए दबाव डाला गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस मामले में पीड़िता से बात की थी। इस मामले का आरोपी अब भी फरार है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार