LSAT India 2024 registration: लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट पंजीकरण की कल लास्ट डेट, lsatindia.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | May 4, 2024 | 06:53 PM IST | 1 min read
एलएसएटी इंडिया 5-वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए, उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। जो उम्मीदवार 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे भी आवेदन करने के पात्र हैं।
नई दिल्ली : लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल (एलएसएसी) की तरफ से लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट इंडिया (एलएसएटी इंडिया) मई सत्र 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। एलएसएटी इंडिया के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट lsatindia.in पर जाकर कल यानी 5 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 मई तक थी।
LSAT India 2024 Registration Fees: आवेदन शुल्क
लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट इंडिया मई सत्र 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 3,999 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। एलएसएटी इंडिया परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
LSAT India 2024: शैक्षणिक योग्यता
एलएसएटी इंडिया 5-वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए, उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। जो उम्मीदवार 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे प्रवेश के समय अपना योग्यता प्रमाण पत्र जमा करें।
वहीं 3 साल के प्रोग्राम के लिए किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना जरूरी है। स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन करने के पात्र हैं। आयु सीमा की बात करें तो परीक्षा के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
LSAT Exam Date 2024: परीक्षा तिथि
एलएसएटी इंडिया 2024 परीक्षा 16 से 19 मई तक आयोजित की जाएगी। एलएसएटी इंडिया परीक्षा का पहला सत्र 20, 21 जनवरी को आयोजित किया गया था। वहीं परीक्षा का परिणाम 7 फरवरी 2024 को जारी किया गया था।
Also read LSAT India 2024: लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 5 मई तक करें रजिस्ट्रेशन
LSAT India 2024 Registration Form: परीक्षा पैटर्न
एलएसएटी इंडिया 2024 परीक्षा में 4 खंड एनालिटिकल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग (1), लॉजिकल रीजनिंग (2) और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन शामिल होंगे, जिसमें कुल 92 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे 20 मिनट का समय दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल