LIC Recruitment 2025: एलआईसी भर्ती अधिसूचना एएओ, एई के 841 पदों के लिए जारी, 8 सितंबर तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | August 17, 2025 | 11:41 AM IST | 1 min read
एलआईसी एएओ, एई भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से ऑनलाइन माध्यम में शुरू है।
नई दिल्ली: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (AE), अटिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) और अटिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर अंतिम तिथि 8 सितंबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से एएओ जनरलिस्ट के 350 पद, एई के 81 पद और एएओ स्पेशलिस्ट के 410 पदों को भरा जाएगा। पद के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा अलग-अलग मांगी गई है। रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 85 रुपए + जीएसटी का भुगतान करना होगा। वहीं, अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 700 रुपए + जीएसटी है। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट एलआईसी भर्ती अधिसूचना 2025 की जांच कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार