डीएमआरसी के अनुसार, 24 मई को लाइन 7 (पिंक लाइन), लाइन 8 (मैजेंटा लाइन) और लाइन 9 (ग्रे लाइन) के टर्मिनल स्टेशन से ट्रेन सेवाएं रविवार के सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू हो जाएंगी।
सीमा सड़क संगठन (BRO) ने ड्राफ्टमैन, स्टोर कीपर और इलेक्ट्रिशियन सहित विभिन्न ट्रेडों में केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए 879 पदों पर ऑफलाइन भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क के साथ 4 जुलाई 2026 (दूरदराज क्षेत्रों के लिए 19 जुलाई) तक आवेदन कर सकते हैं।
UPSC CSE Prelims 2026: आयोग ने बताया कि भुवनेश्वर, कानपुर और मेरठ में नए केंद्र बनाए जाने के बाद सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए कुल परीक्षा केंद्रों की संख्या 80 से बढ़कर 83 हो गई है।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (BU Jhansi) ने यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा का आयोजन 31 मई 2026 को दो पालियों में किया जाएगा, जिसके लिए उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।