Trusted Source Image

UGC NET June 2026 Last Date: यूजीसी नेट जून रजिस्ट्रेशन विंडो 23 मई को सुबह 10 बजे होगी बंद, करेक्शन डेट जानें

Abhay Pratap Singh | May 22, 2026 | 07:00 AM IST | 2 mins read

यूजीसी नेट जून 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 25 मई से 27 मई तक का समय दिया गया है।

यूजीसी नेट 2026 जून परीक्षा 22 जून से 30 जून तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूजीसी नेट 2026 जून परीक्षा 22 जून से 30 जून तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जून 2026 के लिए यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन विंडो कल बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर 23 मई को सुबह 10:00 बजे तक यूजीसी नेट जून 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन पत्र भर सकते हैं।

यूजीसी नेट जून 2026 रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के लिए आवेदकों को 23 मई को रात 11:50 बजे तक का समय दिया गया है। परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को 1150 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल को 600 रुपये और एससी/ एसटी/ पीएच व्यक्तियों को 325 रुपये का जमा करने होंगे।

नवीनतम अपडेट के अनुसार, यूजीसी नेट जून 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 25 मई से 27 मई तक का समय दिया गया है। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में दी गई जानकारियों में सुधार यूजीसी नेट की वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध ‘करेक्शन विंडो’ के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

Also readJSSC JISTECCE 2025: झारखंड विशेष शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित, नई डेट का इंतजार

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2026 जून परीक्षा 22 जून से 30 जून तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप 10 जून तक और यूजीसी नेट जून 2026 एडमिट कार्ड 15 जून तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

परीक्षा एजेंसी ने बताया कि यदि किसी उम्मीदवार को यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन करने में कोई कठिनाई होती है, तो वे हेल्पलाइन 011-40759000/ 011-69227700 पर कॉल या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए www.nta.ac.in पर विजिट करें।

UGC NET June 2026 Application Form Link: आवेदन प्रक्रिया

यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • यूजीसी नेट जून 2026 - एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications