Trusted Source Image

UPPSC Assistant Professor 2025 Admit Card: यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 31 मई को

Abhay Pratap Singh | May 21, 2026 | 10:52 PM IST | 2 mins read

यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट ओटीआर नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 प्रारंभिक परीक्षा समय से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 प्रारंभिक परीक्षा समय से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विज्ञापन संख्या ए-7/ई-1/ 2025 के तहत सहायक आचार्य, राजकीय महाविद्यालय (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 28 विषयों के लिए एक ही पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक की अवधि में होगी। परीक्षा प्रदेश के 10 जिलों अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, जौनपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (प्री) एग्जाम 2025 ऑफलाइन यानी पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट ओटीआर नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी सहायक प्रोफेसर हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का स्थान, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

Also readUPPSC APO 2025 Mains: यूपीपीएससी एपीओ मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन uppsc.up.nic.in पर शुरू, अंतिम तिथि 22 मई

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा पहचान पत्र की मूल प्रति और फोटोकॉपी साथ लानी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है।

परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 1,253 पदों को भरा जाएगा।

UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीपीएससी जीडीएस असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट डैशबोर्ड में ‘जीडीसी प्री एग्जाम 2025 एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, विषय से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूपी जीडीसी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड जांचें व डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications