KVS, NVS Tier 2 Result 2026: केवीएस, एनवीएस टियर 2 फेज 1 का रिजल्ट व फाइनल आंसर-की जारी, परिणाम लिंक एक्टिव
Santosh Kumar | August 17, 2026 | 02:34 PM IST | 1 min read
सीबीएसई ने एनवीएस, केवीएस टियर 2 फेज 1 के रिजल्ट के साथ-साथ 4 पोस्ट के लिए फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है।
नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने आज केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) के लिए भर्ती परीक्षाओं के टियर-2 फेज-1 के नतीजे जारी कर दिए हैं। सीबीएसई ने फेज 1 में पीजीटी (कंप्यूटर साइंस), टीजीटी (कंप्यूटर साइंस), फाईनेंस ऑफिसर और स्टेनोग्राफर ग्रेड-I के पदों के लिए नतीजे घोषित किए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के जरिए अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
सीबीएसई ने एनवीएस, केवीएस टियर 2 फेज 1 के रिजल्ट के साथ-साथ 4 पोस्ट के लिए फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन पोर्टल पर लॉग इन करके टियर 2 रिजल्ट का स्टेटस देख सकते हैं।
KVS, NVS Tier 2 Result 2026: केवीएस, एनवीएस रिजल्ट के बाद क्या?
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन के तहत केवीएस और एनवीएस के बीच संगठन/क्षेत्र की प्राथमिकता लागू होती है, उन्हें एप्लीकेशन पोर्टल के जरिए अपनी प्राथमिकता बतानी होगी।
पीजीटी, टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) और फाइनेंस ऑफिसर के पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों के इंटरव्यू कॉल लेटर, केवीएस/एनवीएस के साथ तालमेल के बाद संबंधित एप्लीकेशन लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
KVS, NVS Tier 2 Result 2026: ईएमआरएस टियर 2 रिजल्ट अपडेट
स्टेनोग्राफर ग्रेड-I के पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों के स्किल टेस्ट के लिए कॉल लेटर, स्किल टेस्ट का शेड्यूल तय होने के बाद उनके एप्लीकेशन लॉगिन में उपलब्ध कराए जाएंगे। बाकी पदों के नतीजे भी चरणों में घोषित किए जाएंगे।
उम्मीदवार आगे की जानकारी के लिए सीबीएसई, केवीएस व एनवीएस की वेबसाइट देखते रहें। एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल टियर-II के नतीजे अलग से ईएमआरएस/एनईएसटीएस की वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।
घोषणा के बाद, उम्मीदवार ईएमआरएस टियर 2 रिजल्ट nests.tribal.gov.in पर देख सकेंगे। केवीएस, एनवीएस टियर 2 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in, navodaya.gov.in पर भी उपलब्ध कराया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच