KVS Admission 2026: केवीएस बालवाटिका, कक्षा 1 में एडमिशन के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट कल
Saurabh Pandey | April 1, 2026 | 04:06 PM IST | 2 mins read
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं है। अभिभावकों को कोई फीस जमा नहीं करनी है। सभी वर्गों के बच्चों के लिए आवेदन फॉर्म नि:शुल्क है।
नई दिल्ली : केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की तरफ से बालवाटिका और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया का कल 2 अप्रैल आखिरी दिन है। इच्छुक अभिभावक केवीएस के आधिकारिक पोर्टल admission.kvs.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 में प्रवेश लॉटरी सिस्टम के माध्यम से होता है, और इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता है। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने और परिणाम घोषित होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को अपने संबंधित विद्यालयों में आवश्यक दस्तावेज जमा करने और प्रवेश शुल्क का भुगतान करके अपनी सीट सुरक्षित करनी होती है।
केवीएस ने एडमिशन लिस्ट जारी करने के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है, जिसमें आरटीई और सेवा श्रेणियों सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए चयनऔर प्रतीक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है।
KVS Admission 2026: आयुसीमा
शैक्षणिक वर्ष के 31 मार्च तक बच्चे की आयु कम से कम 6 वर्ष होनी चाहिए और उसी तिथि तक उसकी आयु 8 वर्ष से कम होनी चाहिए। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) को आयु संबंधी छूट में दो वर्ष तक की छूट मिल सकती है।
- बालवाटिका 1 - 3 से 4 साल के बच्चे
- बालवाटिका 2 - 4 से 5 साल के बच्चे
- बालवाटिका 3 - 5 से 6 साल के बच्चे
- कक्षा 1 - 6 से 8 साल के बच्चे
KVS Admission 2026: प्रवेश सूची कब-कब होगी जारी?
केवीएस बालवाटिका प्रवेश की पहली सूची 8 अप्रैल, 2026 को जारी की जाएगी, जबकि कक्षा 1 के लिए 9 अप्रैल, 2026 को जारी होगी। विशेष अनुसूची (असम, केरल, पुडुचेरी) वाले राज्यों के लिए 10 अप्रैल, 2026 (आम चुनाव के कारण) को जारी की जाएगी। दूसरी प्रवेश सूची 16 अप्रैल और तीसरी प्रवेश सूची 21 अप्रैल, 2026 को जारी की जाएगी।
KVS Admission 2026: सीटों का आरक्षण
- शिक्षा का अधिकार (RTE): 25% सीटें
- अनुसूचित जाति (SC): 15% सीटें
- अनुसूचित जनजाति (ST): 7.5% सीटें
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL): 27% सीटें
- 3% आरक्षणः विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के लिए
KVS Admission 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admission.kvs.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर पंजीकरण लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
3. आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण पूरा करें।
4. अब पंजीकृत क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
6. आवेदन फॉर्म जमा करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी