Saurabh Pandey | April 1, 2026 | 11:31 AM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड की तरफ से हर वर्ष उन विद्यार्थियों को स्क्रूटिनी का मौका दिया जाता है, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट रहते हैं, और उन्हें अपने रिजल्ट की दोबारा जांच करवाना होता है। इसके लिए विद्यार्थियों को प्रति विषय निर्धारित फीस 120 रुपये जमा करके ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBook
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट स्क्रूटिनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो विद्यार्थी एक या अधिक विषयों में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे छात्र मूल्यांकन प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं की उत्तरपुस्तिका को स्क्रूटनी कराने के लिए समिति की आधिकारिक वेबसाइट matric.biharboardscrutiny.com अथवा biharboardonline.com पर 1 से 7 अप्रैल 2026 तक की अवधि में 120 रुपये प्रति विषय की दर से निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यदि उत्तरपुस्तिका के अन्दर के पृष्ठों के अंक मेन पेज पर दर्ज नहीं है, तो उसमें सुधार किया जाएगा। दिए गए अंकों के योग में यदि कोई त्रुटि हो, तो उसमें सुधार किया जाएगा। यदि कोई प्रश्न या उसके खंड का प्रश्नोत्तर अमूल्यांकित है, तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जाएगा।
स्क्रूटनी के परिणामस्वरूप अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या वैसे ही रह सकते हैं। यदि 10वीं की परीक्षा 2026 में अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण कोई विद्यार्थी स्क्रूटनी के लिए आवेदन किए जाने के साथ-साथ कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2026 में भी सम्मिलित होते हैं और स्क्रूटनी के परिणाम के बाद बढ़े हुए प्राप्तांक के आधार पर वह परीक्षा में उत्तीर्णता प्राप्त कर लेता है, तो उस विद्यार्थी का परीक्षाफल ही मान्य होगा, न कि माध्यमिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल।