Kota JEE Aspirant Dies: कोटा में 17 वर्षीय जेईई अभ्यर्थी की इमारत की 9वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत
Press Trust of India | November 21, 2025 | 10:32 PM IST | 1 min read
पुलिस उपाधीक्षक योगेश शर्मा ने कहा कि किशोर इमारत की बालकनी से गिर गया और कुछ देर बाद एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नई दिल्ली: राजस्थान के कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे भोपाल के 17 वर्षीय छात्र की 21 नवंबर की दोपहर को एक बहुमंजिला इमारत की 9वीं मंजिल से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि छात्र की मौत एक दुघर्टना थी या आत्महत्या।
मृतक छात्र की पहचान मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी ईशान पालीवाल (17) के रूप में हुई, जो संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहा था। शहर के जवाहर नगर पुलिस थाना क्षेत्र में अपनी मां के साथ रहता था।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) योगेश शर्मा ने कहा कि किशोर इमारत की बालकनी से गिर गया और कुछ देर बाद एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शर्मा ने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि छात्र की मौत दुर्घटना थी या आत्महत्या।
उन्होंने बताया कि जांच के लिए साक्ष्य जुटाने के वास्ते एफएसएल दस्ते को घटनास्थल पर भेजा गया है। डीएसपी ने कहा कि घटना के समय ईशान की मां उसके साथ थीं। उन्होंने बताया कि बेटे की मौत के बाद वह सदमे में हैं। पुलिस ने कहा कि शव को एमबीएस अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और पिता के भोपाल से आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार