KIET Ghaziabad: काईट के छात्र ने 60,00,000 रुपये का सालाना वेतन पैकेज किया हासिल, जागरूकता सत्र आयोजित
Careers360 Connect | November 19, 2024 | 05:44 PM IST | 2 mins read
संस्थान की महानिदेशक प्रीति बजाज ने “नवाचार और उद्यमिता” में एक नई पहल शुरू की है, जहां एक सत्र के माध्यम से छात्र स्टार्टअप प्रमुखों के साथ जुड़ पाएंगे।
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर स्थित काईट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्र ने सून नेटवर्क कंपनी में 60,00,000 रुपये का सालाना वेतन पैकेज हासिल किया है। बैच 2021-25 के छात्र अक्षत शर्मा काईट इंस्टीट्यूट से सीएसई एआई ब्रांच के विद्यार्थी है। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और संस्थान को दिया है।
अक्षत शर्मा ने कहा कि, “पढ़ाई और विकास को संतुलित करना आसान नहीं था, लेकिन रेखा मैम ने मेरा साथ दिया, यह सुनिश्चित करते हुए कि मैं उद्योग से जुड़ने के साथ-साथ अपनी शैक्षणिक प्रतिबद्धताओं को भी बनाए रख सकूं। यह संतुलन मेरी सफलता की कुंजी थी।”
अक्षत ने अपने साथियों और जूनियर्स को केवल प्रभावशाली लोगों द्वारा संचालित कंटेंट पर निर्भर रहने के बजाय ऑनलाइन उपलब्ध मुफ्त शैक्षिक संसाधनों जैसे कि एमआईटी ओपनकोर्सवेयर और हार्वर्ड के सीएस50 का लाभ उठाने की भी सलाह दी है। उन्होंने जोर देकर कहा, “इंटरनेट का बुद्धिमानी से उपयोग करें - यह ज्ञान का खजाना है।”
KIET Group of Institutions: स्वायत्तता और सीबीसीएस प्रणाली पर जागरूकता सत्र
काईट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के बीटेक प्रथम वर्ष और अनुप्रयुक्त विज्ञान विभाग ने संस्थान की महानिदेशक डॉ. प्रीति बजाज की अध्यक्षता में स्वायत्तता और सीबीसीएस प्रणाली पर जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस सत्र में डॉ. सीएम. बत्रा, डॉ. आदेश पांडे और डॉ. अजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
सत्र के दौरान डॉ. प्रीति बजाज ने प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ बातचीत की और इस बात पर जोर दिया कि संस्थान में बी.टेक के 4 साल की यात्रा, तकनीकी ज्ञान, पेशेवर नैतिकता, अच्छे संचार के मामले में उनके समग्र विकास को एक नई दिशा देगी और उनके बीच अत्याधुनिक शोध विचारधारा विकसित करेगी।
उन्होंने स्वायत्त नियमों और विनियमों, च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के बारे में जानकारी साझा की और छात्रों को बी.टेक डिग्री के लिए पात्र होने के लिए आवश्यक क्रेडिट पूरा करने के लिए आईआईटी और एनआईआईटी के साथ-साथ विदेशी विश्वविद्यालयों से पाठ्यक्रम लेने का सुझाव दिया।
अस्वीकरण: यह सामग्री KIET Group of Institutions द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जिसे कॅरियर्स360 की मार्केटिंग पहल के तौर पर प्रकाशित किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार