Santosh Kumar | January 2, 2026 | 09:02 PM IST | 1 min read
एनटीए जल्द ही जेईई मेंस 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगी। जेईई मेन सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी उन कैंडिडेट्स के लिए है जिनके अपलोड किए गए फोटो और पहचान दस्तावेज में कुछ गड़बड़ी है। एनटीए ने ऐसे नॉन-आधार कैंडिडेट्स के लिए फोटो वेरिफिकेशन की डेडलाइन 15 जनवरी तक बढ़ा दी है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
प्रभावित कैंडिडेट्स की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर लिंक भेजा गया है, जिसके जरिए उन्हें अपने सर्टिफिकेट पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे। कैंडिडेट्स को परीक्षा के दिन सर्टिफिकेट की प्रिंटेड कॉपी भी सेंटर पर ले जानी होगी।
यहां इसका फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा। एनटीए ने उम्मीदवारों को अपने स्कूल/कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा प्रमाणित हाल की तस्वीर के साथ, हस्ताक्षरित और सत्यापित प्रमाण पत्र अपलोड करके पहचान वेरिफाई करने का मौका दिया है।
उम्मीदवारों को क्लास-I राजपत्रित अधिकारी, जैसे तहसीलदार, राजस्व अधिकारी, एसडीएम, डीएम/ भारतीय दूतावास के क्लास-I राजपत्रित अधिकारी (एनआरआई उम्मीदवारों के लिए) से सत्यापन प्राप्त करने की भी अनुमति दी गई है।
जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा 21 से 30 जनवरी के बीच होगी। एनटीए जल्द ही जेईई मेंस 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगी। जेईई मेन 2026 एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी।