Santosh Kumar | January 2, 2026 | 03:56 PM IST | 2 mins read
एचपी टेट रिजल्ट पीडीएफ में पास होने वाले कैंडिडेट्स की संख्या और हर सब्जेक्ट के पास परसेंटेज के बारे में डिटेल में जानकारी दी गई है।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एचपी टीईटी) 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अलग-अलग विषयों के लिए हुए टेस्ट में कुल 8,459 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार अब अपना एचपी टीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को वेबसाइट पर रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
एचपी टेट 2025 परीक्षा टीजीटी (आर्ट्स, मेडिकल, नॉन-मेडिकल), जेबीटी, भाषा शिक्षक (पंजाबी, उर्दू), और स्पेशल एजुकेटर जैसे कई विषयों के लिए आयोजित की गई। बोर्ड ने परिणाम के साथ एचपी टेट फाइनल आंसर की भी जारी की है।
एचपी टेट स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, मिले हुए मार्क्स, कैटेगरी और पासिंग स्टेटस जैसी जानकारी होगी। अधिसूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवार एचपी टेट पास किया है, उन्हें डिजिलॉकर के जरिए सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश एचपी टेट रिजल्ट पीडीएफ में पास होने वाले कैंडिडेट्स की संख्या और हर सब्जेक्ट के पास परसेंटेज के बारे में डिटेल में जानकारी दी गई है। कुल 8,459 कैंडिडेट्स पास हुए, जबकि 24,622 फेल घोषित किए गए।
एचपी टेट परीक्षा एचपीबीओएसई द्वारा 2, 5, 8, 9 और 16 नवंबर 2025 को राज्य भर में बनाए गए अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार सफल नहीं हुए, वे अगले साइकल में फिर से परीक्षा दे सकते हैं।
नीचे दी गई टेबल में कुल आवेदनों की संख्या, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों और रिजल्ट की जानकारी सहित डिटेल्स देख सकते हैं-
| टेट विषय | कुल आवेदन | परीक्षा में उपस्थित | अनुपस्थित | उत्तीर्ण | अनुत्तीर्ण | उत्तीर्ण प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|---|---|
पंजाबी | 88 | 56 | 32 | 3 | 53 | 5.4 |
उर्दू | 11 | 9 | 2 | 2 | 7 | 22.2 |
टीजीटी (आर्ट्स) | 12026 | 10858 | 1168 | 1429 | 9429 | 13.2 |
टीजीटी (मेडिकल) | 4747 | 4309 | 438 | 1743 | 2566 | 40.5 |
जेबीटी | 8346 | 7574 | 772 | 2506 | 5067 | 33.1 |
टीजीटी (संस्कृत) | 1662 | 1541 | 121 | 427 | 1114 | 27.7 |
टीजीटी (नॉन-मेडिकल) | 6346 | 5778 | 568 | 741 | 5037 | 12.8 |
टीजीटी (हिंदी) | 2422 | 2187 | 235 | 907 | 1279 | 41.5 |
एसपीएल (प्राइमरी से V) | 739 | 621 | 118 | 557 | 64 | 89.7 |
एसपीएल (VI से XII) | 184 | 150 | 34 | 144 | 6 | 96.0 |
कुल | 36571 | 33083 | 3488 | 8459 | 24622 | 25.6 |
परीक्षाओं के दौरान चीटिंग के 2 मामले सामने आए, जिसके कारण 2 उम्मीदवारों को 1 साल के लिए डिसक्वालिफाई कर दिया गया। परिणामों के बारे में किसी भी और जानकारी के लिए, उम्मीदवार बोर्ड से 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।