JSSC Recruitment 2024: झारखंड स्वास्थ्य विभाग में 510 पदों पर निकली भर्ती; 56 हजार रुपये से अधिक मिलेगा वेतन
Abhay Pratap Singh | July 3, 2024 | 04:53 PM IST | 2 mins read
झारखंड क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार 4 सितंबर तक फोटो और सिग्नेचर अपलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में 500 से अधिक रिक्तियों पर क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि या उससे पहले ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
जेएसएससी 2024 भर्ती के तहत 1 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे और उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तिथि 31 अगस्त 2024 है। परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 2 सितंबर तय की गई है। इसके बाद, 6 सितंबर से 9 सितंबर तक अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।
क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पदों पर कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र होंगे। आवेदकों को शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, राज्य के एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 50 रुपये देना होगा।
सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 साल और एससी व एसटी के लिए 40 वर्ष है। दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
झारखंड स्वास्थ्य विभाग में क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल 510 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-2 के अनुसार 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Jharkhand Health Department Bharti 2024: कैसे आवेदन करें?
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग इस भर्ती के लिए झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 का आयोजन करेगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन कर 1 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे:
- सबसे पहले आयोग की वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
- फिर, क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवेदन लिंक क्लिक करें।
- कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन विवरण जनरेट करें।
- क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और दस्तावेजन अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और भरे गए फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा