JSSC Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड पैरा कैटेगरी शिक्षक भर्ती आवेदन की लास्ट डेट 4 नवंबर तक बढ़ी

Saurabh Pandey | October 27, 2026 | 06:44 PM IST | 2 mins read

जेएसएससी ने झारखंड पैरा कैटेगरी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 4 नवंबर तक बढ़ा दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स), मुख्य परीक्षा (मेन्स) और इंटरव्यू शामिल हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JTAACCE) (पैरा कैटेगरी) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 4 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं, जबकि 6 नवंबर तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर तक थी।

आवेदन फॉर्म जमा करने वाले उम्मीदवार अब 6 नवंबर तक फोटो और सिग्नेचर अपलोड कर सकते हैं। इससे पहले ये समय सीमा 22 अक्टूबर 2026 तक थी। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवार 7 से 9 नवंबर 2026 तक इसमें सुधार भी कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल, एवं मोबाइल नंबर को छोड़कर किसी भी अन्य विवरण को संशोधित कर सकेंगे। राज्य भर में स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के तहत सरकारी स्कूलों में कुल 7299 पद भरे जाएंगे।

JSSC Para Teacher Recruitment 2026: आयुसीमा

झारखंड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयुसीमा 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयुसीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।

JSSC Para Teacher Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सभी अभ्यर्थी
100 रुपये
झारखंड के एससी, एसटी अभ्यर्थी
50 रुपये
झारखंड के दिव्यांगजन (40% या अधिक)
नि:शुल्क (छूट)

JSSC Para Teacher Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद श्रेणी रिक्तियां
नियमित शिक्षण पद 6,101
बैकलाग शिक्षण पद 1,198
कुल 7,299

Also read CISF Constable Driver Exam Date 2026: सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर, ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा की डेट घोषित

JSSC Para Teacher Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

प्रश्नपत्र कक्षा 1-5 कक्षा 6-8
प्रश्नपत्र 1 – मातृभाषा / क्षेत्रीय भाषा (क्वालीफाइंग, न्यूनतम 30%) 100 अंक 100 अंक
प्रश्नपत्र 2 – अधिसूचित भाषा 100 अंक 100 अंक
प्रश्नपत्र 3 सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी (50) + सामाजिक विज्ञान (75) + विज्ञान एवं गणित (75) = 200 अंक सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी – 100 अंक
प्रश्नपत्र 4 – वैकल्पिक विषय (भाषा / सामाजिक विज्ञान / विज्ञान एवं गणित)

JSSC JTAACCE 2026: जरूरी दस्तावेज

  1. आधार कार्ड / वैलिड फोटो आईडी
  2. हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  3. हस्ताक्षर
  4. शैक्षिक प्रमाण-पत्र
  5. JTET/CTET प्रमाण-पत्र
  6. श्रेणी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  7. मूल निवास प्रमाण-पत्र
  8. PwD प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]