JSSC JILCCE 2026: झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन पुनः शुरू, तिथियां जांचें

Abhay Pratap Singh | September 19, 2026 | 02:55 PM IST | 2 mins read

इससे पहले, जेएसएससी झारखंड इंटर लेवल कंबाइंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक 5 अगस्त से 4 सितंबर तक सक्रिय थी।

जेआईएलसीसीई 2026 एप्लीकेशन फॉर्म लिंक 19 सितंबर से दोबारा सक्रिय किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विज्ञापन संख्या-03/ 2026 के तहत झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JILCCE) के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में 29 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

जेआईएलसीसीई 2026 परीक्षा के माध्यम से कुल 326 पदों को भरा जाएगा, जिसमें हेल्थ सुपरवाइजर के 137, जूनियर रिजनल इंवेस्टिगेटर के 27, मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कल के 62 पद शामिल हैं। इसके अलावा, फील्ड असिस्टेंट/ मेडिकल असिस्टेंट के 27, इनसेट कलेक्टर के 32 और फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट के 42 पद शामिल हैं।

किसी भी बोर्ड से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र हैं। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।

JSSC JILCCE Inter Level Exam Online Form 2026: नोटिफिकेशन

आवेदन प्रक्रिया और झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ के लिए उम्मीदवारों को https://jcx26.cbtexam.in/Jssc/index.html पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

Also read UPPSC PCS Interview 2025: यूपीपीएससी पीसीएस इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 28 सितंबर से शुरू, एडमिट कार्ड डेट जानें

जेएसएससी ने 19 सितंबर को जारी नोटिस में कहा गया कि, आवेदन की तिथि में बढ़ोतरी संबंधी अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदनों पर आयोग ने तिथियां विस्तारित करने का निर्णय लिया है।

JILCCE Inter Level Exam Online Form 2026 Reopen: नया शेड्यूल

नीचे सारणी में जेआईएल सीसीई ऑनलाइन फॉर्म 2026 रीओपन शेड्यूल जांच सकते हैं:

क्रम संख्या आवेदन भरने के चरण पूर्व निर्धारित तिथियां विस्तारित तिथियां

1.

रजिस्ट्रेशन करने, सूचना दर्ज करने हेतु

दिनांक 05.08.2026 से दिनांक 04.09.2026 के मध्य रात्रि तक

दिनांक 19.09.2026 से दिनांक 29.09.2026 के मध्य रात्रि तक

2.

परीक्षा शुल्क भुगतान करने तथा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए

दिनांक 05.09.2026 के मध्य रात्रि तक

दिनांक 30.09.2026 के मध्य रात्रि तक

3.

ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गई किसी भी अशुद्ध प्रविष्टि को संशोधित करने के लिए

दिनांक 06.09.2026 से दिनांक 08.09.2026 के मध्य रात्रि तक

दिनांक 01.10.2026 से दिनांक 03.10.2026 के मध्य रात्रि तक

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]