JPSC FRO Recruitment 2024: झारखंड फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती पंजीकरण jpsc.gov.in पर शुरू, ऐसे करें आवेदन
Saurabh Pandey | July 30, 2024 | 10:55 AM IST | 1 min read
जेपीएससी वन रेंज अधिकारी भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक लिखित परीक्षा के बाद मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।
नई दिल्ली : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड सरकार के पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग में वन रेंज अधिकारियों के 170 पदों पर भर्ती निकाली है। जेपीएससी वन रेंज अधिकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर शुरू हो चुकी है।
जेपीएससी वन रेंज अधिकारी भर्ती 2024 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि आवेदन शुल्क का भुगतान 11 अगस्त तक किया जा सकता है।
JPSC FRO Recruitment 2024: आयु सीमा
जेपीएससी वन रेंज अधिकारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
JPSC FRO Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
झारखंड फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2024 सामान्य, ओबीसी, बीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।
JPSC Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास कृषि, कृषि इंजीनियरिंग, पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, वानिकी, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, प्राणीशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान या संबंधित विषयों में ऑनर्स में से कम से कम एक विषय के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, मैकेनिकल, केमिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री हो।
Also read RRB JE Recruitment 2024: आरआरबी जेई भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया, पात्रता
JPSC Forest Range Officer Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
जेपीएससी वन रेंज अधिकारी भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक लिखित परीक्षा के बाद मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है। जेपीएससी वन रेंज अधिकारी भर्ती 2024 प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसके लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल