JPSC CCS Mains 2024: जेपीएससी सीसीएस मेन्स पंजीकरण की आज लास्ट डेट, jpsc.gov.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | May 16, 2024 | 12:29 PM IST | 1 min read
जेपीएससी सीसीएस मेन्स 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अनारक्षित वर्ग के लिए ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष है।
नई दिल्ली : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की तरफ से संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया का आज यानी 16 मई आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक जेपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन न किया हो, वे जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर शाम 5.00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JPSC CCS 2024: आयु सीमा
जेपीएससी सीसीएस मेन्स 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष तक है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
JPSC Civil Services Mains 2024: रिक्तियों का विवरण
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की तरफ से उपायुक्त, पुलिस उपाधीक्षक, राज्य कर अधिकारी, जेल अधीक्षक, झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी II, जिला मजिस्ट्रेट, सहायक रजिस्ट्रार, श्रम अधीक्षक, परिवीक्षा अधिकारी और निरीक्षक जैसे विभिन्न पदों पर 342 रिक्तियों को भरने के लिए जेपीएससी भर्ती 2024 की प्रक्रिया चल रही है।
परीक्षा तिथि
जेपीएससी सीसीएस मेन्स 2024 परीक्षा 22 से 24 जून, 2024 तक आयोजित की जाएगी। जेपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Jpsc civil services mains 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर सिविल सर्विसेज मेन्स 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें, और सबमिट करें।
- अब भरे हुए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा