JPSC Civil Judge Answer Key 2023: झारखंड सिविल जज आंसर-की पर शाम 5 बजे तक दर्ज कराएं आपत्ति, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | April 4, 2024 | 11:53 AM IST | 1 min read
आवेदकों को जेपीएससी सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ ई-मेल आईडी objection2223@jpsc.gov.in आपत्ति भेजनी होगी।
नई दिल्ली: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का आज (4 अप्रैल) आखिरी दिन है। जो उम्मीदवार जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर उसमें पाई गई किसी भी विसंगति पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को शाम 5 बजे तक का समय दिया है।
आवेदकों को जेपीएससी सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ ई-मेल आईडी objection2223@jpsc.gov.in आपत्ति भेजनी होगी। उम्मीदवारों को प्रश्न के साक्ष्य, क्रम संख्या और पंजीकरण संख्या सहित पीडीएफ प्रारूप में सुझाव प्रस्तुत करने होंगे।
बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग की इस भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना 14 अगस्त 2023 को जारी की गई थी। जेपीएससी न्यायिक चयन प्रारंभिक परीक्षा 2023 के माध्यम से कुल 138 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।
JPSC Civil Judge Answer Key पर आपत्ति दर्ज करने के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू और मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले उम्मीदवारों को सिविल जज जूनियर डिवीजन में पोस्टिंग मिलेगी।
Also read JPSC Paper Leak 2024: जेपीएससी पेपर लीक मामला गरमाया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की सीबीआई जांच की मांग
JPSC Civil Judge Answer Key 2023: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके JPSC Civil Judge Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, नीचे 'Recruitment of Civil Judge (Junior Division),Advt.No.-22/2023 Link' पर क्लिक करें।
- अब 'Press Release and Model Answer Key dtd.29-03-2024' पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी, उसे जांचें और डाउनलोड करें।
- इसके बाद आंसर-की का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]CISCE ISC Psychology Exam: आईएससी 12वीं बोर्ड की स्थगित मनोविज्ञान परीक्षा आज होगी आयोजित, जानें दिशानिर्देश
परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र के पैकेट खो जाने का हवाला देते हुए स्थगित की गई CISCE ISC 12th Board Psychology परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी। इससे पहले यह एग्जाम 27 मार्च को होने वाला था।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल