JPSC ACF Main Result 2024: झारखंड सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, फिजिकल टेस्ट डेट जानें
Saurabh Pandey | July 8, 2026 | 02:45 PM IST | 2 mins read
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक वन संरक्षक मुख्य (लिखित) परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
नई दिल्ली : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक वन संरक्षक मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक परीक्षण में शामिल होना होगा।
जेपीएससी द्वारा जारी इस रिजल्ट पीडीएफ में कुल 408 उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए योग्य घोषित किया गया है। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सहायक वन संरक्षक मुख्य (लिखित) परीक्षा का आयोजन 4 अप्रैल 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक (5 अप्रैल 2026 को छोड़कर) किया गया था।
आयोग ने इस परीक्षा का परिणाम अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर अपलोड कर दिया है, जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर का मिलान कर सकते हैं। इसके साथ ही आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि परीक्षाफल में कोई टंकण या अन्य त्रुटि पाई जाती है, तो उसमें सुधार करने का पूरा अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।
JPSC ACF Mains Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले झारखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "Result of Assistant Conservator of Forest (Written) Examination-2024" लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर की एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
- इस पीडीएफ में अपने रोल नंबर को सर्च करें।
- अंत में इस रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड कर लें या इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
28 और 29 जुलाई को होगा फिजिकल टेस्ट
जेपीएससी एसीएफ मुख्य (लिखित) परीक्षा में सफलता पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। फिजिकल टेस्ट 28 और 29 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित स्थल, सटीक समय और अन्य दिशानिर्देशों से संबंधित विस्तृत सूचना आयोग द्वारा बाद में अलग से प्रकाशित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे के अपडेट्स और आधिकारिक सूचनाओं के लिए लगातार जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in को चेक करते रहें।
अगली खबर
]MP Police Final Result 2026: एमपीईएसबी सूबेदार व सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, कटऑफ जारी
इस भर्ती के जरिए पुलिस विभाग में कुल 500 पद (सूबेदार 28 और सब-इंस्पेक्टर 472) भरे जाने हैं, लेकिन अंतिम चयन सूची में पदों की संख्या और श्रेणी-वार विस्तार के साथ 1308 पदों तक चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार