JNVST 2026 Admission: जेएनवी 9वीं-11वीं लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, लास्ट डेट 23 सितंबर
Santosh Kumar | July 30, 2025 | 04:51 PM IST | 2 mins read
जेएनवी 9वीं-11वीं लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों को ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करने होंगे।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में कक्षा 9 और 11 में लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो गई है और इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जेएनवीएसटी कक्षा 9, 11 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
New: JNVST Class 6 Admit Card 2027-28 Link Out
JNVST 2027-28 Admission Link: Class 9 Lateral Entry | Class 11
JNVST 2027: Mock Test | Most Important Questions
Don't Miss: JNV Class 6 QP 2026 | JNV Class 6 Answer Key 2026
जेएनवी लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2026 का आयोजन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। जेएनवी 9वीं-11वीं लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों को ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करने होंगे।
छात्रों को पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा, आवश्यक विवरण भरना होगा और जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि के दो दिन बाद तक फॉर्म में सुधार किया जा सकता है।
JNVST 2026 Admission: जेएनवी कक्षा 9वीं-11वीं पात्रता
पात्रता मानदंडों के अनुसार, कक्षा 9 में प्रवेश के लिए, छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए और उनकी जन्मतिथि 1 मई, 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच होनी चाहिए।
एनवीएस कक्षा 11 के लिए छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए और उनकी जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए। केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र हैं।
JNVST Admission 2026: एडमिट कार्ड, रिजल्ट डेट
जेएनवी 9वीं-11वीं लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र निर्धारित तिथि पर जारी किए जाएंगे और आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी या उनके अभिभावक लेटरल एंट्री परीक्षा से पहले पोर्टल से इन्हें निःशुल्क डाउनलोड कर सकेंगे।
जारी ब्रोशर के अनुसार, लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2026 का परिणाम मई या जून 2026 तक घोषित होने की उम्मीद है। उम्मीदवार आवेदन पोर्टल से अपना परिणाम देख सकेंगे। परिणाम में स्ट्रीम, जेएनवी और ज़िला या राज्य मेरिट की जानकारी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी