JNVST 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि कल, आवेदन लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | July 28, 2025 | 08:26 AM IST | 2 mins read
नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एक अभ्यर्थी को केवल एक बार जेएनवीएसटी के लिए आवेदन करने की अनुमति है।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा कल यानी 29 जुलाई को जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। छात्रों के अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जाकर जेएनवी चयन परीक्षा 2026 (JNVST 2026) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता के अनुसार, नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी का जन्म 01-05-2014 से पहले और 31-07-2016 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। जेएनवीएसटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा-5 में अध्ययनरत होना चाहिए। पिछले शैक्षणिक सत्र में 5वीं पास छात्र आवेदन के पात्र नहीं है।
नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “एक अभ्यर्थी को केवल एक बार जेएनवीएसटी के लिए आवेदन करने की अनुमति है। पंजीकरण डेटा के सत्यापन के दौरान, यदि यह पाया जाता है कि अभ्यर्थी ने पिछले वर्षों में आवेदन किया था, तो अभ्यर्थी की उम्मीदवारी को खारिज कर दिया जाएगा।”
जेएनवीएसटी 2026 आवेदन फॉर्म भरने के लिए फोटो, अभिभावक के हस्ताक्षर, उम्मीदवार के हस्ताक्षर, सक्षम सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी आधार विवरण/ निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। साथ ही, आवेदन पोर्टल पर उम्मीदवार के मूल विवरण जैसे राज्य, जिला, ब्लॉक, आधार संख्या, APAAR आईडी, पेन नंबर आदि भरना होगा।
जेएनवी चयन परीक्षा 2026 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण का आयोजन 13 दिसंबर को और दूसरे चरण का आयोजन 11 अप्रैल को किया जाएगा। वर्तमान में 27 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में 654 जेएनवी हैं। अधिक जानकारी के लिए जेएनवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
JNV Selection Test 2026: कैसे आवेदन करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके जेएनवीएसटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म कक्षा 6 के लिए भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाएं।
- जेएनवीएसटी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और आवेदन करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम