JNU Admission 2024: जेएनयू एमबीए में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 28 फरवरी तक इच्छुक उम्मीदवार करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | February 4, 2024 | 05:14 PM IST | 1 min read
जेएनयू एमबीए में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये व दिव्यांग कैंडिडेट को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के अटल बिहारी बाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एबीवीएसएमई) द्वारा संचालित एमबीए पाठ्यक्रम में शैक्षणिक वर्ष 2024-26 में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जेएनयू एमबीए (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) कोर्स में प्रवेश लेने वाले सामान्य वर्ग, ओबीसी वर्ग व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट को एप्लीकेशन फीस के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज- एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कक्षा 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री व कैट (2023) स्कोर कार्ड उम्मीदवार के पास होने चाहिए। इसके अलावा जेएनयू एमबीए में प्रवेश लेने वाले विदेशी नागरिकों के पास जीमैट स्कोर सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://jnuee.jnu.ac.in/JNUxREG2024MBAjan/Regprocess.aspx के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन कैट स्कोर (70% वेटेज), ग्रुप डिस्कशन (10% वेटेज) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (20% वेटेज) के आधार पर किया जाएगा।
बता दें कि एमबीए फुल टाइम प्रोग्राम के लिए सामान्य वर्ग, ओबीसी वर्ग व एससी/एसटी वर्ग के छात्रों को क्रमश: 12 लाख रुपये, 8 लाख रुपये व 6 लाख रुपये का भुगताम चार किस्तों में करना होगा। इसके अलावा संस्थान ने हाल ही में जापान, इजराइल, इथोपिया दूतावास के माध्यम से अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम किया है। जेएनयू एमबीए के कोर्स में विदेशी छात्र भी अध्ययन कर रहे हैं।
अगली खबर
]CRPF HCM Final Result 2023: सीआरपीएफ एचसीएम का फाइनल रिजल्ट जारी, 1315 उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में शामिल
सीआरपीएफ सीएचएम भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) परीक्षा में 65,819 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया में 135 रिक्तियां भरी जाएंगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच