JKBOSE Class 12th Result 2025: जम्मू कश्मीर बोर्ड 12वीं का रिजल्ट jkbose.nic.in पर घोषित, 74.8% स्टूडेंट पास
Abhay Pratap Singh | April 30, 2025 | 03:14 PM IST | 2 mins read
जम्मू कश्मीर बोर्ड 12th का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पंजीकरण संख्या जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने आज यानी 30 अप्रैल को शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा 12 के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। छात्र JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in के माध्यम से जम्मू कश्मीर बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं।
Latest: JKBOSE 12th Bi-Annual Result 2026 Out - Direct Link
Don't Miss: Formula Sheet: Maths | Physics | Chemistry
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
जम्मू कश्मीर बोर्ड 12th का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पंजीकरण संख्या जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नोटिस में कहा गया कि ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल है। विद्यार्थी कुछ समय बाद अपने संबंधित स्कूल से जम्मू कश्मीर बोर्ड कक्षा 12वीं की मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
JKBOSE कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में कुल 1,03,308 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 77,311 (74.8 प्रतिशत) स्टूडेंट उत्तीर्ण हुए हैं। जेकेबोस 12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 77.72% तथा लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 71.95% दर्ज किया गया। लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन अच्छा रहा।
जेकेबोस 12वीं रिजल्ट 2025 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए जेकेबोस 12th कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का आयोजन किया जाएगा।
हालांकि, दो से अधिक विषयों में फेल छात्रों को दोबारा उसी कक्षा में पढ़ना होगा। इस वर्ष, जम्मू-कश्मीर बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा सॉफ्ट जोन में 15 फरवरी से 17 मार्च तक और हार्ड जोन में 20 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी।
JKBOSE 12th Result 2025 Link: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखिति चरणों का पालन करके आसानी से जेकेबोस 12th रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “JKBOSE 12वीं रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर व पंजीकरण संख्या दर्ज करें और सबमिट करें।
- JKBOSE कक्षा 12 परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र