JHRMS SMO Recruitment 2026: झारखंड स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर भर्ती आवेदन की लास्ट डेट 15 नवंबर तक बढ़ी
Saurabh Pandey | November 13, 2026 | 11:06 AM IST | 1 min read
झारखंड स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 15 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इससे उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए और मौका मिलेगा।
नई दिल्ली :
झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (JHRMS) ने झारखंड में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से पात्र मेडिकल प्रोफेशनल्स को राज्य भर के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के कुल 306 पदों पर काम करने का अवसर मिलेगा।
झारखंड स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। संबंधित मेडिकल स्पेशलिटी में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा चाहिए। इसके साथ ही नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त योग्यता होनी चाहिए। मेडिकल काउंसिल का वैलिड रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य है।
JRHMS Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
|
पद श्रेणी
|
रिक्तियां
|
|
नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर
|
200
|
|
एनएचएम के तहत स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर
|
106
|
|
कुल
|
306
|
JRHMS Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेजों की सूची
- कक्षा 10 और 12 के प्रमाण-पत्र।
- MBBS डिग्री और पोस्टग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा के प्रमाण-पत्र।
- मेडिकल काउंसिल पंजीकरण प्रमाण-पत्र।
- अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।
- जाति या विकलांगता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।
- नियुक्ति पत्र या वेतन का प्रमाण (यदि आवश्यक हो)।
- हाल की तस्वीर और हस्ताक्षर।
JRHMS Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी