Jharkhand CID ने भर्ती परीक्षा ‘पेपर लीक’ मामले में 5 आईआरबी जवानों समेत 8 को किया गिरफ्तार, जांच जारी
Santosh Kumar | March 26, 2025 | 11:31 AM IST | 1 min read
सीआईडी के बयान के अनुसार, एक गिरोह ने पैसे के बदले उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र देने का दावा किया, जिसके कारण पेपर लीक की अफवाह फैल गई।
रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा पिछले साल सितंबर में आयोजित भर्ती परीक्षा में 'पेपर लीक' के सिलसिले में राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के 5 जवानों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सीआईडी ने कहा कि अभी तक मूल प्रश्नपत्र लीक होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। सीआईडी के बयान के अनुसार, परीक्षा से पहले एक गिरोह ने पैसे के बदले उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र देने का दावा किया था, जिसके कारण पेपर लीक की अफवाह फैल गई।
बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए सभी 8 लोग इस गिरोह के सदस्य हैं। इनमें 5 आईआरबी जवान - कुंदन कुमार उर्फ मंटू, रॉबिन कुमार, अखिलेश कुमार, गौरव कुमार और अभिलाष कुमार शामिल हैं।
इसके अलावा असम राइफल्स के जवान राम निवास राय, होमगार्ड के जवान निवास कुमार राय और एक अन्य व्यक्ति कविराज उर्फ मोंटू को भी गिरफ्तार किया गया है। इस परीक्षा में 3.04 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।
यह परीक्षा झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के तहत आयोजित की गई थी, जो सरकारी जूनियर स्तर के पदों के लिए थी। कई उम्मीदवारों ने परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाया था। सीआईडी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
इनपुट-पीटीआई
अगली खबर
]Delhi Budget 2025: सरकार ने नए स्कूलों के लिए 100 करोड़ रुपये, शिक्षा केंद्र के लिए 500 करोड़ रुपये किए आवंटित
सरकार ने नए सीएम श्री स्कूल बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये और नरेला में शिक्षा केंद्र के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इससे दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल