JAC 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी, jacresults.com पर कर सकेंगे चेक, जानें टाइमिंग
Santosh Kumar | May 31, 2025 | 10:20 AM IST | 1 min read
जेएसी रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) आज यानी 31 मई 2025 को कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करेगा। झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर सुबह 11:30 बजे उपलब्ध होंगे। छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं। इस वर्ष, झारखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई।
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: JAC Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
जेएसी 12वीं रिजल्ट 2025 का डायरेक्ट लिंक दोपहर 12:30 बजे jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा। झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेएसी कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा करेंगे।
JAC 12th Result 2025: जेएसी 12वीं पासिंग मार्क्स
झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। जेएसी 31 मई को ही साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजों की घोषणा करेगा।
जेएसी 12वीं रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्ट्रीम, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल स्थिति जैसी जानकारी होगी। पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
JAC Class 12th Result 2025: जेएसी 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं।
- जेएसी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 लिंक को ओपन करें।
- आधिकारिक पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- जेएसी 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा इसे डाउनलोड करें।
बता दें कि ऑनलाइन जारी होने वाला झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट असली मार्कशीट नहीं माना जाएगा। यह केवल जानकारी के लिए है। छात्रों को अपने स्कूल से झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा की मूल मार्कशीट लेनी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम