Santosh Kumar | June 18, 2025 | 05:02 PM IST | 2 mins read
झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 स्क्रूटनी विंडो लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्क्रूटनी फॉर्म भरने की प्रक्रिया 18 जून 2025 से शुरू कर दी है। यह सुविधा उन छात्रों के लिए है जो बोर्ड परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं और उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच चाहते हैं। छात्र 28 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जेएसी 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 स्क्रूटनी विंडो लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव है।
New: Best Courses After 10th Standard
Latest: Best Stream After Class 10th
Don't Miss: JAC Class 10th QP's & Answer Key 2026
Also See: Competitive Exams after 10th
यह प्रक्रिया केवल सैद्धांतिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं पर ही लागू होगी। प्रायोगिक और आंतरिक मूल्यांकन के अंकों की दोबारा जांच नहीं की जाएगी। बोर्ड ने जारी अधिसूचना के जरिए आवेदन से जुड़ी जानकारी साझा की है।
आवेदन शुल्क विषयवार है: कक्षा 10वीं के लिए ₹450 और कक्षा 12वीं के लिए ₹750 प्रति विषय। भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है। जांच प्रक्रिया के तहत केवल कुछ बिंदुओं पर ही विचार किया जाएगा।
इसमें उत्तर पुस्तिका के अंदर लिखे गए अंकों को यदि मुख्य पृष्ठ पर नहीं जोड़ा गया है, तो उन्हें मुख्य पृष्ठ पर जोड़कर सुधार किया जाएगा। यदि कोई प्रश्न बिना मूल्यांकन के छूट गया है, तो उसका मूल्यांकन किया जाएगा।
इसके अलावा, यदि अंकों का योग गलत है तो उसे सुधारा जाएगा, लेकिन आंतरिक मूल्यांकन के अंकों की दोबारा जांच नहीं की जाएगी। स्क्रूटनी का उद्देश्य केवल अंकों की गणना और अंक अंकन में हुई गलतियों को सुधारना है।
बता दें कि स्क्रूटनी में केवल अंकों की जांच की जाती है, उत्तरों की दोबारा जांच नहीं की जाती, इसलिए सुधार की संभावना कम है। इसलिए असफल छात्र कंपार्टमेंटल 2025 या वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अधिसूचना के अनुसार स्क्रूटनी के लिए आवेदन केवल निर्धारित तिथि तक तथा ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद डाक, कूरियर, ईमेल या अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।