JEECUP Counselling 2025: यूपी पॉलिटेक्निक स्पेशल काउंसलिंग राउंड 7 चॉइस फिलिंग शुरू, 9 सितंबर को सीट आवंटन
Saurabh Pandey | September 5, 2025 | 09:18 AM IST | 2 mins read
यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2025 के सातवें चरण में डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रदेश के सभी जनपदों में बने सहायता केन्द्रों पर किया जाएगा। अभ्यर्थी प्रदेश में स्थापित किसी भी सहायता केन्द्र पर जाकर प्रवेश सम्बन्धी प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (जीकप) ने यूपी पॉलिटेक्निक स्पेशल काउंसलिंग राउंड 7 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जीकप काउंसलिंग राउंड 7 के लिए चॉइस फिलिंग शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट https://jeecup.admissions.nic.in/ पर जाकर अपनी पसंद भर सकते हैं।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जीकप विशेष काउसंलिंग का सातवां चरण ऑनलाइन होगा तथा इस चरण में वे अभ्यर्ती ही प्रतिभाग कर सकेंगे, जिन्होंने छठे चरण तक किसी भी सीट पर प्रवेश नहीं लिया है अथवा विड्रॉल विकल्प का चयन नहीं किया गया है।
JEECUP Counselling 2025: जिला सहायता केन्द्रों पर डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन
यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2025 के सातवें चरण में डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रदेश के सभी जनपदों में बने सहायता केन्द्रों पर किया जाएगा। अभ्यर्थी प्रदेश में स्थापित किसी भी सहायता केन्द्र पर जाकर प्रवेश सम्बन्धी प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
JEECUP Counselling 2025: राउंड 7 काउंसलिंग शेड्यूल
|
राउंड 7 काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग डेट्स
|
|---|---|
|
7वें चरण के लिए रिक्त सीटों पर विकल्प भरना
|
4 सितंबर से 8 सितंबर 2025 तक
|
|
मौजूदा अल्पसंख्यक संस्थानों में अल्पसंख्यक विशेष कोटा सीटों के लिए विकल्प भरना
|
4 सितंबर से 8 सितंबर 2025 तक
|
|
7वें चरण की सीट आवंटन तिथि
|
9 सितंबर 2025
|
|
आवंटित अभ्यर्थियों द्वारा सुरक्षा धनराशि + काउंसलिंग शुल्क का भुगतान (ऑनलाइन), सभी सीटें स्वतः फ्रीज़ हो जाएंगी
|
10 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक
|
|
जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन
|
10 सितंबर से 13 सितंबर 2025 तक (शाम 5 बजे तक)
|
|
7वें चरण के लिए सीट वापसी (विड्रॉल)
|
14 सितंबर 2025
|
|
आवंटित संस्थान में अंतिम रिपोर्टिंग की तिथि
|
15 सितंबर 2025 (शाम 5 बजे तक)
|
JEECUP Counselling 2025: काउंसलिंग दस्तावेज
- जीकप काउंसलिंग कॉल लेटर
- जीकप एडमिट कार्ड 2025
- जीकप रैंक कार्ड 2025
- 10वीं, 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
- निवास प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- प्रवास प्रमाण पत्र
- आरक्षण प्रमाण पत्र (श्रेणी या उप-श्रेणी, यदि लागू हो)
- चार तस्वीरें
- मूल दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों का एक सेट, आदि।
JEECUP Counselling 2025: सीट एक्सेप्टेन्स शुल्क
जीकप काउंसलिंग के सातवें राउंड की सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थी को निर्धारित सीट एक्सेप्टेन्स शुल्क एवं काउंसलिंग शुल्क (3000 रुपये सीट एक्सेप्टेन्स शुल्क एवं 250 रुपये काउंसलिंग शुल्क) कुल 3250 रुपये पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा।
आवंटित संस्था में प्रवेश प्राप्त करने के बाद संस्था प्रधानाचार्य/निदेशक के द्वारा प्रवेशित अभ्यर्थियों की एनआईसी पोर्टल पर 15 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे तक पीआई (PARTICIPATING INSTITUTE) रिपोर्टिंग करनी अनिवार्य होगी, जिससे प्रवेशित अभ्यर्थियों का प्रवेश एनआईसी के सॉफ्टवेयर में सुनिश्चित हो सके।
अगली खबर
]JEECUP 2025 Counselling: जीकप राउंड 6 शेड्यूल जारी; चॉइस फिलिंग विंडो jeecup.admissions.nic.in पर एक्टिव
चॉइस फिलिंग प्रक्रिया आज यानी 21 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और यह jeecup.admissions.nic.in पर 25 अगस्त 2025 तक सक्रिय रहेगी। जीकप राउंड 6 उन उम्मीदवारों के लिए अंतिम अवसर है जो यूपी के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश चाहते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल