JEECUP Counselling 2025: यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग प्रक्रिया आज से शुरू
Santosh Kumar | August 11, 2025 | 08:36 AM IST | 1 min read
जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2025 का राउंड 5, उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए अंतिम नियमित राउंड है।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2025 के राउंड 5 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जेईईसीयूपी 2025 काउंसलिंग राउंड 5 उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के उन सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया था, जिन्होंने यूपी जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (यूपीजेईई) 2025 में भाग लिया था।
JEECUP Counselling 2025: 14 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन
उम्मीदवारों को 6 से 9 अगस्त 2025 तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनने का अवसर दिया गया। उम्मीदवारों को 11 से 13 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से सीट स्वीकृति शुल्क (₹3000) और काउंसलिंग शुल्क (₹250) जमा करना होगा।
इसके साथ ही, दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 11 से 14 अगस्त तक जिला सहायता केंद्रों पर शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। यदि कोई अभ्यर्थी आवंटित सीट छोड़ना चाहता है, तो 14 अगस्त को सीट वापसी का विकल्प उपलब्ध रहेगा।
JEECUP Round 5 Seat Allotment: कैसे चेक करें रिजल्ट?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- पेज पर राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें।
- यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 5 सीट अलॉटमेंट स्क्रीन पर दिखेगा।
- सीट अलॉटमेंट स्टेटस की जांच करें और डाउनलोड करें।
जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2025 का राउंड 5, उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए अंतिम नियमित राउंड है। उम्मीदवारों को सभी समय सीमा का पालन करना होगा और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार