JEE Main Session 2 Registration 2026: जेईई मेन सेशन 2 पंजीकरण jeemain.nta.nic.in पर शुरू, लास्ट डेट जानें
Abhay Pratap Singh | February 1, 2026 | 05:14 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन अप्रैल 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 फरवरी (रात 9:00 बजे) निर्धारित की गई है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) 2026 सत्र 2 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2026 अप्रैल सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's | Study Guide
New: Physics Formula Handbook | PYQ Strategy | Notes: Formulas | Rank Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
पात्रता मानदंड के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी जेईई मेन में शामिल होने के लिए पात्र हैं। आवेदन के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। जेईई मेन अप्रैल 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 फरवरी रात 9 बजे तक और शुल्क भुगतान रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है।
जेईई मेन रजिस्ट्रेशन फीस 2026 के रूप में एक पेपर के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल पुरुष/ सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को जेईई मेन सेशन 2 फॉर्म 2026 भरने के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा।
जेईई मेन अप्रैल 2026 सत्र की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। जेईई मेन परीक्षा में दो पेपर (पहला पेपर बीई और बीटेक के लिए और दूसरा पेपर बीआर्क और बीप्लानिंग के लिए) होते हैं। जेईई मेन परीक्षा परीक्षा 13 भाषाओं में स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने जेईई मेन सेशन 2 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही परीक्षा शहरों की सूची भी जारी कर दी है। जेईई मेन परीक्षा प्रत्येक वर्ष दो सत्रों जनवरी और अप्रैल में आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए जेईई मेन 2026 सेशन 2 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
JEE Main 2026 Session 2 Registration: पंजीकरण कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जेईई मेन सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
- एनटीए जेईई की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- ‘जेईई मेन सेशन 2’ पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण के साथ रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच