JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन सत्र 2 उत्तर कुंजी में आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज, प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 14, 2024 | 11:03 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 सेशन 2 प्रोविजन आंसर की 12 अप्रैल को जारी की गई थी। एनटीए प्राप्त आपत्तियों के आधार पर जेईई मेन सत्र 2 फाइनल आंसर की 2024 जारी करेगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2024 सत्र 2 आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो आज यानी 14 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 2024 में शामिल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) 2024 आंसर की के विरुद्ध आपत्ति उठाने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 12 अप्रैल से जेईई मेन आपत्ति विंडो खोली गई है। वहीं, जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 12 अप्रैल को जारी की गई।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट को प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जेईई मेन सत्र 2 प्रोविजनल आंसर की के विरुद्ध प्राप्त चुनौतियों के आधार पर एनटीए जेईई मेन सत्र 2 फाइनल आंसर की 2024 जारी करेगा। जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
जारी सूचना में कहा गया कि उम्मीदवार 14 अप्रैल रात 11 बजे तक जेईई मेन सेशन 2 प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ ऑनलाइन ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। वहीं, शुल्क भुगतान के लिए अभ्यर्थियों को रात 11:50 बजे तक का समय दिया गया है। कैंडिडेट नेट बैंकिंग/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑब्जेक्शन फीस जमा कर सकते हैं।
JEE Main 2024 Answer Key: आपत्तियां उठाएं
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से जेईई मुख्य प्रारंभिक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in 2024 पर जाएं
- 'जेईई मेन (2024) सत्र-1 (अप्रैल 2024): उत्तर कुंजी चुनौती' लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन के बाईं ओर उत्तर कुंजी टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद, 'ऑबजेक्शन' बटन पर क्लिक करें।
- जेईई मेन उत्तर कुंजी में प्रश्न आईडी के साथ पेपर 1 और 2 दोनों के लिए सही विकल्प वाली आईडी भी शामिल होगी।
- एक या अधिक आईडी का चयन करके प्रश्न को चुनौती दें।
- अब 'सेव योर क्लेम' पर क्लिक करें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- चुनौती दी गई प्रश्न आईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज पीडीएफ प्रारूप में जमा करें।
- प्रत्येक आपत्ति के लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’