JEE Mains 2024 Admit Card: जेईई मेन सत्र-2 एडमिट कार्ड कल jeemain.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा
Abhay Pratap Singh | March 31, 2024 | 12:25 PM IST | 1 min read
जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा 2024 पेपर-1 और पेपर-2 के लिए 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा कल यानी 1 अप्रैल को जेईई मेन सत्र-2 एडमिट कार्ड 2024 जारी किया जाएगा। जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) सत्र-2 का आयोजन 4, 5, 6, 8, 9 और 12 अप्रैल 2024 को किया जाएगा। जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए एनटीए द्वारा देश भर के 319 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, भारत के बाहर 22 शहरों में जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जेईई मेन 2024 सत्र-2 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एनटीए ने 27 मार्च को सिटी स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्था लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके जेईई (मुख्य) 2024 सत्र 2 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई मेन सत्र-2 पेपर-1 (बीई/बी.टेक) 4, 5, 6, 8, और 9 अप्रैल को दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक व दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं, पेपर-2 (बीऑर्क/बीप्लॉनिंग) 12 अप्रैल को एक पाली में सुबह 9 से दोपहर 12:30 बजे तक ढाई घंटे के लिए आयोजित होगी।
JEE Mains 2024 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से जेईई मेन 2024 सेशन-2 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद कैंडिडेट सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- उम्मीदवार प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी