JEE Mains Result 2025 Live: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट, फाइनल आंसर की जल्द, जानें कटऑफ, लेटेस्ट अपडेट
जेईई मेन्स 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
JEE Mains Result 2025 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) किसी भी समय जेईई मेन 2025 पेपर 2 रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2025 स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट 11 फरवरी को जारी किया। जेईई मेन 2025 सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है।
जेईई मेन 2025 बी-आर्क, बी-प्लानिंग स्कोरकार्ड चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। जेईई मेन 2025 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी।
एनटीए ने 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक दूसरी पाली में जेईई मेन बी.आर्क और बीप्लानिंग पेपर 2 का आयोजन किया। एनटीए ने पेपर 2 के लिए ड्राइंग टेस्ट को छोड़कर, सीबीटी मोड में परीक्षा आयोजित की।
उम्मीदवार अपना अपेक्षित रैंक और कॉलेज चेक करें - रैंक प्रेडिक्टर | कॉलेज प्रिडिक्टर
JEE Mains Cutoff 2025: एनटीए जेईई मेन कटऑफ 2025 जल्द
सेशन 1 परीक्षा बीई, बीटेक (पेपर 1) के लिए 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को और बीआर्क (पेपर 2ए) और बीप्लानिंग (पेपर 2बी) के लिए 30 जनवरी को हुई। जेईई मेन 2025 पेपर 2 रिजल्ट के साथ जेईई मेन कटऑफ भी जारी जाएगा।
जेईई मेन्स 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। केवल वे उम्मीदवार जो शीर्ष 2.5 लाख रैंक हासिल करते हैं, वे ही जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
Also readJEE Main 2025 Topper: राजस्थान के आयुष सिंघल ने हासिल किए पूरे 300 अंक, जानें रिजल्ट के बाद क्या कहा?
JEE Mains 2025 Result: जेईई मेन रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2025 पेपर 2 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- आईडी लॉगिन करें जेईई मेन 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- अपने अंक जांचें और जेईई मेन स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
यदि उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।